फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरवा पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
12 पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

फाजिलनगर से सटे काजीपुर के पास पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। पटहेरवा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर में एक डीसीएम से 12 गोवंशीय पशु बरामद किया। दो पशु तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि फाजिलनगर से सटे काजीपुर गांव के सामने घेराबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कसया की तरफ से आ रहे एक डीसीएम चालक आते समय पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो उसमें पशु लदे थे। कुल 12 गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। इस पर डीसीएम चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। डीसीएम समेत पशुओं को थाने लाया गया, जहां पशुओं को मुक्त कराते हुए दोनों पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। तस्करों ने अपना नाम अब्दुल खालिक निवासी नगलिया अकील थाना टांडा जिला रामपुर और शाकिर अली निवासी गुलरा थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी बताया। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पशुओं को वध के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें