फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर चलना भी दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किमी सड़क पर चलना दूभर
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील है लक्ष्मीगंज बाजार आने वाली सड़क
बाजार में भी सड़कें क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। पडरौना-कप्तानगंज मार्ग से लक्ष्मीगंज बाजार जाने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां तक कि लक्ष्मीगंज बाजार में ही सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि वाहनों के पलटने का अंदेशा रहता है। अक्सर ही लोग पानी से भरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
लक्ष्मीगंज बाजार के लिए पडरौना-कप्तानगंज मार्ग से सड़क आती है। पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत यह है कि जगह-जगह इसमें गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से मार्ग से आने वाले लोगों को वाहनों के खराब होने अथवा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस सड़क के गढ्ढों में बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग ने ईटें बिछा दी थीं। बरसात में बारिश होने के बाद गिट्टियां और्र इंटें उखड़कर दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। इसी तरह लक्ष्मीगंज बाजार की प्रमुख सड़कें भी कई जगह गड्ढों में तब्दील हैं। मजबूरी में लोगों को इसी मार्ग से कप्तानगंज अथवा जिला मुख्यालय पडरौना जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों से दुर्घटना की आशंका
शिक्षक अवधेश पांडेय ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह ईटें और गिट्टियां उखड़ी हैं, जिससे अक्सर बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दो पहिया वाहनों के लिए सड़क काफी कष्टदायी है। व्यापारी दिग्विजय मौर्या ने बताया कि अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क से आने जाने वाले लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही हैं। सड़क शीघ्र बननी चाहिए। क्योंकि लोग इस मार्ग से गुजरने से कतराने लगे हैं। अमित कुमार ने बताया कि बाजार का सबसे व्यस्त मार्ग है। यह चंदरपुर, बगहां खुर्द, गोबरही चौराहा को जोड़ता है। यह मार्ग सबसे ज्यादा खराब हो गया है। इसमें जगह-जगह गढ्ढों की वजह से परेशानी हो रही है। अनिल गुप्ता ने बताया कि सड़क लगभग 500 मीटर तक एकदम खराब है। विभाग ने बरसात पूर्व इसके गड्ढों में ईट बिछाया था। वाहनों के आवागमन से ईटें उखड़ने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। बरसात के बाद तो सड़क और भी खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें