फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

आननफानन में शव जलाया, पुलिस छानबीन में जुटी
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोरी की मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बताया जा रहा है हनुमानगंज थानाक्षेत्र की हाईस्कूल की छात्रा की गांव के ही एक युवक से नजदीकी थी। गांववालों के मुताबिक दोनों को किशोरी के परिजनों ने एक साथ देख लिया था। दूसरे दिन रविवार को गांव के सटे सरेह में किशोरी का शव गन्ने के खेत में सुबह पड़ा मिला। लोगों के मुताबिक उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव के कुछ लोग सक्रिय हो गए और आननफानन में शव को जलवा दिया। इसकी सूचना किसी ने हनुमानगंज पुलिस को दे दी। एक नायब दरोगा गांव पहुंचे और बिना कार्रवाई के लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव का कहना है कि किशोरी की मौत के मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को क्यों और किसके कहने पर जला दिया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। किशोरी के घरवालों की तरफ से तहरीर या सूचना नहीं मिली है। घटना की वजह क्या थी, इसकी तहकीकात की जा रही है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें