फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई में युवक की हत्या से परिवार में मचा कोहराम, गांव में छाया मातम

Mon, 04 Jul 2022 01:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

परिजनों का कहना है कि दुबई की कंपनी बकरीद के बाद रोशन का शव भेजने की बात कह रही है। पिता राजेंद्र पटेल ने कहा कि बेटे का शव घर पहुंच जाएगा तो विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सकेंगे। उन्होंने शव लाने की मांग की है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दुबई में कमाने गए कसया थानाक्षेत्र के साखोपार (बहोरापुर) निवासी युवक की हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने सरकार से युवक का शव लाने की मांग की है। पत्नी ने रविवार को विदेश मंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र सांसद विजय कुमार दुबे देकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बहोरापुर निवासी रोशन पटेल (30) पुत्र राजेंद्र पटेल तीन माह पहले दुबई कमाने गया था। वहां वह एक कंपनी में मजदूरी करता था। दो दिन पहले उसकी मौत की सूचना पत्नी सुनीता देवी को मिली। कंपनी के कर्मचारियों ने सुनीता को बताया कि पति रोशन की हत्या हो गई है।

उसने बताया कि रोशन के साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान के दो युवक काम करते थे। कोई विवाद होने पर दोनों रोशन को सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसकी हत्या कर शव को रेत में दबा दिया। रोशन के लापता होने पर दुबई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने शव बरामद किया। दो भाइयों में रोशन बड़ा था। उसके कंधे पर पत्नी, माता-पिता, छोटे भाई के अलावा एक बेटे और बेटी की जिम्मेदारी थी। परिजनों का कहना है कि दुबई की कंपनी बकरीद के बाद रोशन का शव भेजने की बात कह रही है। पिता राजेंद्र पटेल ने कहा कि बेटे का शव घर पहुंच जाएगा तो विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सकेंगे। उन्होंने शव लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें