फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल लगने में देरी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपा पुल लगने में देरी से लोग परेशान
विज्ञापन

- अवैध रूप से नाव चलाकर हो रही वसूली
- नाव पलटने की आशंका
- विधायक के कड़े रूख के बाद पीपा लगाने के स्थान का चयन कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के भैसहां घाट पर पीपा पुल लगने में हो रहे विलंब से नदी पार करने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अवैध रूप से नाव संचालित कर लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
इस वर्ष नदी दो धारा में बहने से पुल लगाना अभियंताओं के लिए चुनौती है। विभाग की ओर से बुधवार से पीपा लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन शुरू किया गया है। वर्ष 2019 के मार्च महीने में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भैसहां घाट के पीपा पुल का लोकार्पण कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी थी, लेकिन स्थान चयन में अदूरदर्शिता व नदी के रुख के चलते अपेक्षा के अनुरूप लोगों को लाभ नहीं मिल सका है। अक्सर पीपा के पास की जमीन कटने या जलस्तर के घटने बढ़ने से आवागमन बाधित होता रहा है। वर्ष 2021-22 में पीपा पुल लगाने के लिए विभाग की ओर से उपयुक्त स्थान की तलाश के लिए नदी की गहराई व तट का परीक्षण शुरू किया गया है। लोग उम्मीद लगाए थे कि 15 नवंबर से पुल संचालित हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अवैध तरीके से चलाई जा रही नाव
पुल संचालित नहीं होने से बिना किसी वैध सरकारी आदेश पर अवैध तरीके से नाव चलाकर लोगों से वसूली का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। इन नावों पर क्षमता से अधिक लोग बैठते हैं तथा सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पूर्व में इस नदी में नाव पलटने से जानमाल का नुकसान हो चुका है।
विधायक ने दौरा कर दिया था शीघ्र पीपा लगाने का निर्देश
कुछ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अभियंताओं के साथ घाट का दौरा कर शीघ्र पुल लगाकर आवागमन संचालित करने का निर्देश दिया था। इस पीपा पुल को लगवाने का श्रेय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को जाता है। विधायक के लगातार प्रयास के बाद पीपा पुल लगाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन

पीपा पुल लगाने के संबंध में कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग के जेई जेसी शर्मा ने बताया कि नदी के उतार चढ़ाव व दो धारा के चलते स्थान चयन में विलंब हो रहा है। अब उपयुक्त स्थान के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पुल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें