प्रधानमंत्री की फ्लीट में रहेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल
कसया (कुशीनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 मई के आगमन को लेकर जिले के सभी विभागों की ओर से संबंधित तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए सीएचसी कसया, होटल पथिक निवास और जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री की फ्लीट में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सात वाहन व 108 नंबर एंबुलेंस जरूरी स्थलों पर रहेंगी, जो कार्यक्रम स्थलों के एक किमी के दायरे में मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि फ्लीट के साथ मानक के अनुसार प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप का खून निर्धारित यूनिट में सुरक्षित रहेगा।
...
पीडब्ल्यूडी बना रहा सात स्वीस कॉटेज
पीडब्ल्यूडी कुशीनगर में अलग-अलग स्थलों पर सात स्वीस कॉटेज तैयार कर रहा है। इसमें मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के पार्किंग स्थल पर चार स्वीस कॉटेज बनाए जा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री के लिए एक, मुख्यमंत्री के लिए एक, राज्यपाल के लिए एक और वीवीआईपी के लिए एक के अलावा रामाभार स्तूप के बगल में बने हेलीपैड स्थल पर दो स्वीस कॉटेज बनाए जा रहे हैं। उसमें एक प्रधानमंत्री व एक मुख्यमंत्री के लिए, जबकि रामाभार स्तूप परिसर में एक क्रू मेंबर के लिए निर्मित कराया जा रहा है। जेई आरएन राव ने बताया कि विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बैरिकेडिंग, हेलीपैड, एप्रोच रोड सहित कई कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।