फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता युवक का शव देवताल में मिला
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग गांव में स्थित देवताल में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त इसी गांव के ही निवासी धर्मेंद्र पुत्र स्व. रामचंद्र के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम से लापता थे। वहीं, शव मिलने की सूचना पर नवागत एडिशनल एसपी रितेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र (28) गत मंगलवार से घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच बृहस्पतिवार को उस गांव में स्थित सूर्य मंदिर के पीछे देवताल में एक शव मिला, जिसकी पहचान लापता युवक धर्मेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों व ग्रामीणों की मानें तो धर्मेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दूसरी तरफ घटनास्थल पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत ताल में डूबने से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें