तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोन्दिया बुजुर्ग निवासी मृतक कलावती देवी के घर रोते बिलखते परिजन।सं?
- फोटो : KUSHINAGAR
बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत
- सोंदिया बुजुर्ग गांव की निवासी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। बिहार प्रांत के ग्राम पंचायत डिघा गांव से घर आते समय तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग की निवासी 50 वर्षीय एक महिला बाइक से गिर गई। सिर में चोट अधिक आ जाने के कारण महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बृहस्पतिवार को सोंदिया बुजुर्ग निवासी व तुर्कपट्टी थाने के चौकीदार गोरख चौहान की पत्नी कलावती देवी (50) मायके में अपने भतीजे संदीप चौहान के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर आ रही थीं। अभी जमुआन गांव के पास पहुंची थीं कि उन्हें चक्कर आने लगा, जिससे बाइक से सड़क पर गिर गईं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उनके भतीजे ने उन्हें अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उनके शव को घर लाए और अंतिम संस्कार कर दिया।