फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल
विज्ञापन

- घायलों को सीएचसी तमकुही से जिला अस्पताल रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेसी
तमकुहीराज। क्षेत्र में एनएच पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार के सीमावर्ती बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के बरनइया गोकुल गांव के निवासी पंकज कुमार सिंह (30) अपने पिता हरेंद्र सिंह (55) को बाइक से लेकर जा रहे थे। बहादुरपुर चौकी के कुछ दूर आगे बथना के पास पीछे से तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के विशुनपुर तुलसीपट्टी गांव के निवासी विशाल प्रजापति फाजिलनगर से वापस आ रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही स्थित पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें