फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और भाइयों ने की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मां और भाइयों ने की थी युवती की हत्या
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के सिकटा गांव में बीते बुधवार को 18 वर्षीय युवती की हत्या में मां और दो छोटे भाई शामिल थे। पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा कर दिया। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी और उस पर परदा डालने के लिए आत्महत्या दिखाया था।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाने के एसओ संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को सिकटा गांव में एक युवती की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि युवती ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। मृतका की मां की सूचना पर पुलिस उसके घर गई तो शव बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुटी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मृतका के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो उसमें मौत का कारण गला दबाना बताया गया था। जिस कमरे में युवती का शव बिस्तर पर मिला था, उस कमरे की स्थिति देखने के बाद आत्महत्या की बात पुलिस को हजम नहीं हुई थी। शनिवार को सुबह पुलिस मृतका के घर पहुंची और परिवार के सभी सदस्यों को पूछताछ के लिए कुबेरस्थान थाने लेकर आई। कड़ाई से पूछताछ करना शुरू की। उसके बाद इस घटना में शामिल आरोपी टूट गए। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन श्वेता, उसकी मां अमरावती देवी, दोनों छोटे भाइयों में कहासुनी और हाथापाई हुई थी। एसओ ने बताया कि श्वेता की मां तथा उसके दोनों भाई युवती का गला दबा दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। वे युवती की तरफ से पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कह रहे थे। पुलिस ने मृतका की मां तथा उसके दोनों छोटे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार को अमरावती देवी को देवरिया जिला जेल और छोटे भाइयों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया। एसओ संजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें