राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित कर रहे लालबाबू
15 वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर वितरित करते हैं तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र का एक युवक 15 वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर बच्चों को राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करने के लिए तिरंगा और टॉफी वितरित करता है। इस स्वतंत्रता दिवस पर भी बच्चों को टॉफी और तिरंगा दे रहे हैं। अन्य सराहनीय कार्यों के लिए भी उनकी प्रशंसा की जाती है।
नौगांवा निवासी लालबाबू पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वह बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए 15 वर्षों से कार्य करते हैं। आजीविका के लिए खेती करते हैं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस से दो सप्ताह पहले ही वह क्षेत्र में भ्रमण कर तिरंगा वितरण शुरू कर देते हैं। बच्चों को तिरंगा के साथ चाकलेट देकर छत पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। लालबाबू बताते हैं कि तिरंगे और सेना के सम्मान में यह कार्य कर रहे हैं। यह क्रम हर राष्ट्रीय पर्व पर आगे भी चलता रहेगा। युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जागृत करना उद्देश्य है।