फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव : गंगा आरती से जगमग हुआ बांसी घाट
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर )। सेवरही में बांसी नदी के शिवाघाट पर रविवार को देर शाम कुशीनगर महोत्सव के निमित्त काशी से आए आचार्यों ने भव्य गंगा आरती की। इसके पहले राज्य मंत्री स्वाति सिंह, आयोजन समिति के लोगों व अतिथियों की मौजूदगी में महाकाल की प्रतिमा की स्थापना की गई तथा बांसी नदी की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। लखनऊ से आए कलाकारों के भक्ति गीतों की प्रस्तुति व झांकी देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण व बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, कुशीनगर महोत्सव व कार्यक्रम के संयोजक विनय राय, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा की उपस्थिति में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाकाल की मूर्ति की स्थापना की। इसके बाद बांसी नदी की पूजा -अर्चना की गई। राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि बांसी नदी का अपना एक पौराणिक महत्व है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से यहां की प्राचीन धरोहरों और धार्मिक स्थलों को सुरक्षा के साथ एक नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक विनय राय ने गंगा आरती कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों के सहयोग के प्रति आभार जताया। सेवरही के चेयरमैन त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बांसी नदी व शिवाघाट के पौराणिक महत्व की चर्चा की और सभी अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कुशीनगर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सेवरही में बांसी नदी के तट पर देर शाम काशी से आए हर्ष मिश्र, उज्ज्वल तिवारी, अमरजीत पांडेय, सौरभ पांडेय, सचिन शर्मा, हनुमान तिवारी, कृष्णमोहन शास्त्री सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने गंगा आरती की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और फूल व एक रुपये का सिक्का चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

छठ महिमा के गीत व झांकियों ने मन मोहा
सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों और झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीयूष मिश्र ने गणेश वंदना, रिसिका विश्वकर्मा ने सांवरे सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया, मुस्कान प्रवीण ने छठ महिमा के गीत और सुरजीत अलबेला ने झांकियों की प्रस्तुति की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, ईओ अंबरीष कुमार सिंह, ओसियर सिंह, महिमा राय, ब्रजभूषण मिश्र, जितेंद्र गोंड, पप्पू जायसवाल, नीरज वर्मा, सिद्धार्थ सोनी, राज वर्मा, अनूप कुमार राय, पंकज वर्मा, मोती जायसवाल, मनोज शर्मा, बैजनाथ वर्मा, शैलेंद्र मद्धेशिया, अजय गुप्ता, डॉ.वीणा गुप्ता, मीरा गुप्ता, सोनिया वर्मा, विकास वर्मा, आलोक जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें