फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: मंत्री स्वाति सिंह ने की विभागीय मंडलीय समीक्षा बैठक.....

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व किशोरियों के लिए सीएम संवेदनशील : स्वाति
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर )। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह रविवार की शाम कुशीनगर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने होटल पथिक निवास के सभागार में विभागीय मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस मौके पर स्वाति सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किशोरियों के लिए काफी संवेदनशील हैं।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और पात्रों तक उसका लाभ मिले। यह सरकार की मंशा है कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जरूरतमंदों को ही मिले। मंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित विभागीय योजनाओं के शुचितापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किशोरियों को लेकर काफी संवेदनशील हैं। उन्हेें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी की तर्ज पर विकसित करने के सवाल पर कहा कि बच्चों को कुछ प्रारंभिक ज्ञान कराने के लिए यह सरकार की योजना है। उसे विकसित करने के क्रम में कार्य किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राइमरी में प्रवेश से पूर्व जरूरी ज्ञान दिया जाए ताकि उनके आगे की शिक्षा बेहतर हो सके।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) आदि से संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग से संबंधित समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए भी चर्चा हुई है ताकि उन समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर डिप्टी सीपीओ गोरखपुर दिलीप कुमार गुप्ता, डीपीओ देवरिया अनिल सोनकर, डीपीओ महराजगंज ध्रुवनंद त्रिपाठी, डीपीओ कुशीनगर शैलेंद्र राय समेत विभागीय उच्चाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें