फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: दुर्घटना में ट्रक चालक का पैर कटा, पंजाब प्रांत का रहने वाला है ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रक चालक का पैर कटा, पंजाब प्रांत का रहने वाला है ट्रक चालक
विज्ञापन

हाटा। शुक्रवार की शाम करीब साढे छह बजे गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक का पहिया हाटा कोतवाली के पास फटने से वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक का दाहिना पैर कट गया।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के सुखदेव सिंह उम्र 40 वर्ष ट्रक लेकर गोरखपुर की ओर से बिहार की तरफ जा रहे थे। वह हाटा नगर में कोतवाली के पास पहुंचे ही थे कि उनके ट्रक का पहिया फट गया। इस कारण उनका ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुखदेव सिंह का पैर कट गया। वहां पहुंचे स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक के केविन से निकालकर हाटा सीएससी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ट्रक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें