फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना पर रामकोला थाने के एसओ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। वह किशोरी को थाने लेकर आए। आरोपियों की तलाश में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी पॉपकार्न खरीदने शुक्रवार की शाम को लगभग सात बजे गांव की एक दुकान पर गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसे ढूंढने लगे। उनके साथ ग्रामीण भी किशोरी को ढूंढते हुए गांव के बगल में स्थित गन्ने के खेत के पास गए तो उसकी आवाज सुनी। नजदीक जाकर देखा तो उसके हाथ-पैर बंधे थे। किशोरी को बंधनमुक्त कर घर ले गए और घटना के बारे में पूछा। पिता के मुताबिक किशोरी ने तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जो उनके गांव के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि सूचना पर स्वयं मौके पर गए थे। किशोरी से घटना के बारे में जानने के बाद उसे रामकोला थाने लेकर आए। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें