फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
26 को पहुंचेगी कुर्मी-क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक मंगलवार को नगरपालिका के वार्ड वीर सावरकर नगर में हुई। इसमें महासभा की तरफ से निकाली जाने वाली कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा का स्वागत व जिले में भ्रमण को लेकर रणनीति बनाई गई तो पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां भी दी गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि 26 सितंबर को सुबह 10 बजे रथयात्रा जिले की सीमा में जोल्हिनिया बाजार से प्रवेश करेगी। रथयात्रा का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल कर रहे हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार, प्रभारी व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मान सिंह पटेल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे। यात्रा सुकरौली बाजार, हाटा, हेतिमपुर, भैंसहां, शामपुर, चकदेइया, मंगलपुर, मुंडेरा रतनपट्टी, बाड़ीपुल, जानकी नगर, पडरौना, कुबेरस्थान सहित कई गांवों व चौराहों पर भ्रमण कर सभा करेगी। रात्रि विश्राम कुशीनगर स्थित पथिक निवास में होगा। बैठक में आनंद सिंह, मनोज सिंह, गौरीशंकर, विनय पटेल, रविंद्र सिंह, रामबचन सैंथवार, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, धनंजय, बंका सिंह, अरविंद सिंह रामसूरत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें