फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से कर रहे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे अवर अभियंता
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन से जुड़े अभियंताओं ने सोमवार को 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल प्रारंभ किया। यह मंगलवार को दिन के 10 बजे तक चलेगा। अगले चरण में 21 सितंबर को मुख्य अभियंता गोरखपुर कार्यालय पर दो दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन 27 सितंबर को शक्ति भवन के सामने बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू करेगा।
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर पुष्कर उपाध्याय ने कहा कि अवर अभियंता, प्रोन्नत सहायक अभियंताओं के जायज मांगों एवं अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं होने के कारण आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि शासन से वार्ता के दौरान अनेक बार समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला है, पर उसका क्रियान्वयन नहीं किया गया। विभाग और सरकार कर्मचारियों को छलने का कार्य कर रही हैं। यह नहीं होने दिया जाएगा। संचालन रमेश सिंह ने किया। इस दौरान इंजीनियर प्रदीप शर्मा, प्रसून श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, इरफान उल्लाह, दीनदयाल, सर्वेश दुबे, नित्यानंद ओझा, सत्येंद्र सहगल, धर्मेंद्र मल्ल, संजय यादव, अमन कुमार, नरेंद्र यादव, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें