फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: खौलती खीर के हांडे में गिरने से मासूम की मौत, छठ का चल रहा था भंडारा

Wed, 22 Nov 2023 05:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

छठ के भंडारे में राहुल की पांच साल की बेटी काव्या अपने बाबा प्रेम सागर के साथ आयोजन में गई थी। जिस जगह पर खीर बन रही थी, उसी के पास प्रेम सागर बैठे थे। बाबा के पास जाते समय काव्या का पैर चूल्हे पर बन रहे खीर के हांडे से लग गया। पैर में जलन हुई तो हड़बड़ा गई और खौलते खीर के हांडे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
काव्या। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामपुर बगहा के ओझा टोला में सोमवार रात खौलते खीर के हांडे में गिरने से पांच साल की मासूम काव्या गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


छठ पूजा के अवसर पर आयोजित भंडारे में खीर बनाई जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। रामकोला के रामपुर बगहा निवासी राहुल ओझा के पड़ोस में छठ पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। राहुल की पांच साल की बेटी काव्या अपने बाबा प्रेम सागर के साथ आयोजन में गई थी। जिस जगह पर खीर बन रही थी, उसी के पास प्रेम सागर बैठे थे।

बाबा के पास जाते समय काव्या पास में खेल रहे बच्चों को देखने लगी। इसी दौरान उसका पैर चूल्हे पर बन रहे खीर के हांडे से लग गया। पैर में जलन हुई तो हड़बड़ा गई और खौलते खीर के हांडे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की अफवाह, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर रामकोला राजू सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें