फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे में डूबने से नौ साल के मासूम की मौत

Wed, 22 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेइली गांव में सोमवार रात को हुआ हादसा
विज्ञापन


रहसू बाजार। चौराखास के गांव बेइली में सोमवार की रात पोखरे में डूबने से 9 साल के हिमांशु की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेइली निवासी अवधेश प्रसाद का नौ साल का बेटा हिमांशु सोमवार की शाम अपने दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर वह अचानक गायब हो गया। परिजनों को लगा आस-पास किसी के घर गया होगा। काफी देर बाद हिमांशु घर पहुंचा तो परिजन तलाश में करने लगे। परिजन उसे अभी तलाश कर ही रहे थे कि गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि हिमांशु गांव के पोखरे की तरफ जाते देखा गया है। इसके बाद परिजन पोखरे के पास पहुंचे। वहां पोखरे में हिमांशु का शव उतराता मिला। गांव के लोगों के सहयोग से परिजन उसे किसी तरह पानी से बाहर निकालकर निजी अस्पातल ले गए। जहां डाॅक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। बालक के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें