अहिरौली बाजार थाना का निरीक्षण करते एसपी।स्रोत-सोशल मीडिया
अहिरौली बाजार। बुधवार की देर रात एसपी ने थाना अहिरौली बाजार एवं सीमावर्ती जिला गोरखपुर के बाॅर्डर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी केशव कुमार ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।
उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, बंदीगृह, थाना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई, मिशन शक्ति, गो तस्करी, शराब तस्करी, महिला संबंधी अपराध के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि करप्शन के ऊपर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
अहिरौली बाजार थाना से सटे कुशीनगर व गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के सिधावल चौराहे एवं हरखापुर चौराहे पर लगे बैरियर का गहन निरीक्षण करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों पर नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए। इस दौरान सीओ कसया कुंदन सिंह एवं अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।