फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के मामले में चार लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

व्यवसायी को घायल कर लूट ले गए थे बाइक और आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। बरवापट्टी थानाक्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी के सिर पर रॉड से हमला कर आभूषण लूटने की घटना का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी इसी जिले के निवासी हैं। लूट में शामिल पांच अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बरवापट्टी थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने चार अगस्त को बरवापट्टी थाना क्षेत्र के नरायनपुर पुल के पास एक स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने बाइक और झोले में रखे आभूषण लूट लिया था। इस मामले में बरवापट्टी थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने लूट में शामिल चार अपराधियों विशाल पाठक निवासी ग्राम सुमही रानी, पाठक टोला थाना सेवरही, प्रेम गुप्ता निवासी राजपुर बगहां, टिकुलिया थाना सेवरही, पप्पू यादव निवासी झड़वा थाना तरयासुजान और सूरज वर्मा निवासी नगर पंचायत सेवरही वार्ड नंबर-12 जवाहरनगर थाना सेवरही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके कब्जे से तीन सोने के लॉकेट, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की कील, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, 26 जोड़ी चांदी की पायल, तीन पीस चांदी की ब्रेसलेट, छह पीस चांदी की चेन, 14 पीस चांदी के कड़े, दस पीस चांदी की ताबीज, 37 पीस चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी झुमके, चार जोड़ी चांदी की बाली, पांच जोड़ी चांदी के टप्स, 30 पीस चांदी के चांद, 44 जोड़ी चांदी की बिछिया, छह पीस हाथपलानी, छह पीस पैर पलानी, एक पीस चांदी की करधन, 12 पीस चांदी के घूंघरू बरामद किए हैं। इनकी निशानदेही पर आभूषण खरीदने वाले स्वर्णकार सूरज वर्मा के पास से बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लूटी गई बाइक, पप्पू यादव के पास से एक तमंचा और दो कारतूस, लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इन अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी के मुताबिक पप्पू यादव द्वारा बताया गया कि वह और उसके साथी अविनाश सिंह व आदर्श सिंह उर्फ बंटी की तरफ से विशुनपुरा थाने में लूट की एक घटना में भी वांछित थे। घटना के खुलासा के दौरान एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।
लूट की पहले ही बनाए थे योजना
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि इस घटना की योजना उनके साथी प्रिंस राय निवासी राजपुर खास थाना सेवरही और आदर्श उर्फ बंटी ने बनाई थी। चार अगस्त को विशाल पाठक को नरायनपुर पुल के दक्षिणी छोर पर तथा पुल के उत्तरी छोर पर प्रेम गुप्ता व अन्य खड़े थे। पप्पू यादव, अभिषेक वर्मा और आदर्श सिंह बाइक पर थे। एक अन्य बाइक पर सवार अविनाश सिंह, राहुल तिवारी और प्रिंस राय ने नरायनपुर से करीब 200 मीटर उत्तर स्वर्ण व्यवसायी की बाइक में टक्कर मार दिया था, जिससे स्वर्ण व्यवसायी जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रिंस राय ने लोहे के रॉड से स्वर्ण व्यवसायी के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। उसके बाद अन्य लोगों ने लात-मुक्के से मारकर घायल कर दिया और उसकी आभूषण लूटकर भाग निकले। पूरा आभूषण सूरज वर्मा को एक लाख 50 हजार रुपये में बेच दिए। तीन लोगों ने आपस में 15-15 हजार रुपये बांट लिए और शेष रकम बाद में बांटने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

इन अपराधियों की है तलाश
एसपी के मुताबिक अविनाश सिंह निवासी बैजूपट्टी थाना तरयासुजान, आदर्श सिंह उर्फ बंटी निवासी जंगलीपट्टी थाना तरयासुजान, प्रिंस राय निवासी राजपुर खास, थाना सेवरही, राहुल तिवारी उर्फ नवीन निवासी रानीगंज थाना सेवरही, अभिषेक वर्मा उर्फ अभिलाष निवासी राजपुर खास, थाना सेवरही की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें