फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लापता किशोरियों को खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लापता किशोरियों को खोजा
विज्ञापन

खड्डा रेलवे स्टेशन पर मिलीं दोनों किशोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। घर से लापता हुई नाबालिग बहनें सोमवार की शाम को खड्डा स्टेशन पर पुलिस को मिलीं। पुलिस इन किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी में है। किशोरियों ने पुलिस को बताया कि घरवालों की प्रताड़ना व उपेक्षा के चलते घर छोड़कर निकली थीं। किशोरियों के लापता करने का आरोप समुदाय विशेष के युवकों पर लगने से मामला तूल पकड़ने लगा था। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री व देवर की पुत्री (दोनों किशोरी) के लापता होने व जेवर साथ ले जाने की बात कही थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। मंगलवार को दोनों रेलवे स्टेशन पर ही मिल गईं। पुलिस ने बताया की दोनों लड़कियों ने अपने बयान में बताया कि माता-पिता द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। इसीलिए अपने मन से घर छोड़कर चली गई थीं। इन दोनों के लापता होने के मामले में गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों पर आरोप लगने के बाद आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया था। हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की था। इस संबंध में एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव ने बताया कि अपहरण के मामले में दोनों किशोरियों की तलाश कर डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें