फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे गए स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बांटे गए स्मार्ट फोन
विज्ञापन

रामकोला और कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकेेला/कप्तानगंज। मंगलवार को रामकोला और कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। इन्हें गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने स्मार्टफोन वितरित किया।
उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को निर्धारित समय के भीतर निपटाने के लिए सरकार ने प्रदेश के 51 जिलों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ कुशीनगर के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगी। यहां 200 स्मार्टफोन वितरित किए गए। रामकोला ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा, कर्मवीर गोविंद राव, फूलबदन कुशवाहा, विनोद गोविंद राव, दिनेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, मनोनीत सभासद विश्वजीत गोविंद राव पिंटू, मनोज गोविंद राव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज में 263 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस अवसर पर अनीता, कनकलता, नीतू, आशा, जामवंती, अरुणावती, डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय, सीडीपीओ रोमा सिंह, मुख्य सेविका मनीषा सिंह, शैल गुप्ता, नंदनी मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत सुभाष, अखिलेश कुमार सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंघानिया, आनंद मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, मुकुल प्रताप सिंह, बैजनाथ गुप्ता, रानू अग्रहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें