फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में बनकटा बाजार में प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बनकटा बाजार(कुशीनगर)। बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं ने विद्युत कटौती से आजिज आकर मंगलवार को बनकटा बाजार में प्रदर्शन किया। बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
विद्युत उपभोक्ता सुबह बनकटा बाजार में एकत्र हुए। इसके बद सामाजिक कार्यकर्ता आमोद पांडेय के नेतृत्व में विद्युत निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रात में बिजली न रहने के कारण उपभोक्ता सो नहीं पा रहे हैं। इससे दूसरे दिन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि सोमवार से ही क्षेत्र में रह-रहकर बिजली कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पंकज वर्मा, महेंद्र गौड़, संतोष जायसवाल, श्रीराम मद्धेशिया, श्यामसुंदर वर्मा, छोटेलाल गुप्ता, तस्लीम अंसारी आदि शामिल रहे। इस संबंध में अवर अभियंता हरिनंदन राय ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या ऊपर से है। बिजली समस्या जल्द ही दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें