फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में समझौते के बाद बड़ा बेटा पिता को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में समझौते के बाद बड़ा बेटा पिता को सौंपा
विज्ञापन

रामकोला(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र में एक बच्चे के मजहबी संस्कार पिता की अनुमति के बगैर करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। यहां दोनों पक्षों में समझौता कराकर बड़े बेटे को पिता को सौंप दिया, जबकि दूसरे बच्चे को मां अपने साथ ले गई। इस मामले में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
थाना क्षेत्र में सात वर्ष पूर्व घर से भागे दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती मुंबई चले गए और वहां शादी कर ली। वहां दोनों से दो बच्चे हुए। एक लड़का चार साल और दूसरा दो साल का है। बताया जा रहा है कुछ समय से दंपती के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद युवती दोनों बच्चों को लेकर अपने पिता के घर चली आई थी। उधर युवक भी अपने घर लौट आया था। मंगलवार को मायके में उसके बड़े बेटे का मजहबी संस्कार होने जा रहा था। इसकी सूचना बच्चे के पिता को मिल गई। पिता ने कुछ लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी कि उसकी मर्जी के बगैर बेटे का संस्कार कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर बड़े बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नीरज राय ने बताया कि दोनों बच्चों सहित पति-पत्नी को रामकोला थाने पर बुलाया गया, जहां पूछताछ के बाद बच्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। उसके बाद बड़े बेटे को पिता के साथ भेज दिया गया। युवती अपने एक बच्चे को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें