फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायकेवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी नदी में डूबी महिला का शव मिला
विज्ञापन

मायके वालों ने दी तहरीर, दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के खैरवा स्थित बांसी नदी में सोमवार को कूदी 25 वर्षीय महिला का शव मंगलवार की शाम को मिल गया। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। महिला के मायके वालों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए हैं।
विज्ञापन

मृत महिला नीतू की मां गीता देवी ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी हैं। उन्होंने बताया है कि पांच वर्ष पहले बेटी नीतू की शादी विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव में की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए नीतू को पीटते थे। सोमवार को ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर नीतू नदी में कूदकर जान दे दी। एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की शाम नीतू के शव को नदी से बाहर निकाला। इस संबंध में विशुनपुरा थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें