फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगीर का शव आते ही मचा कोहराम, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगीर का शव आते ही मचा कोहराम, तहरीर दी
विज्ञापन

- पटहेरवा क्षेत्र के बलियवा गांव के निवासी थे प्रभु
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलियवा गांव के 45 वर्षीय एक राजगीर का मंगलवार की रात अचानक शव आने पर कोहराम मच गया। घरवालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए बुधवार सुबह पटहेरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलियवा गांव के निवासी 45 वर्षीय प्रभु प्रसाद पेशे से राजगीर मिस्त्री थे। करीब दस वर्षों से इस पेशे में थे। छह माह पहले लखनऊ कमाने गए थे। वहां सेटरिंग का काम कराते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे एंबुलेंस से अचानक उनका शव घर लाया गया। शव देखते ही परिवार के लोग अवाक रह गए। पत्नी और बच्चे अचानक विलाप करने लगे। एंबुलेंस से साथ में आए बाबूराम और रामाश्रय नाम के दो व्यक्तियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे दो मंजिले मकान पर सेटरिंग के कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों ने बताया कि वह प्रभु के साथ लखनऊ में ही काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी प्रभावती देवी, 16 वर्षीय पुत्री मनीष, 15 वर्षीय पुत्र सुजीत, 11 वर्षीय सचिन, आठ वर्षीय अजीत और पांच वर्षीय नीपू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने बुधवार सुबह पटहेरवा थाने पहुंचकर पति की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इसके बाद मौके पर पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें