फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनसरवा पुल पर युवक को मारी गई थी गोली 

Thu, 18 Aug 2016 11:25 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। बुधवार की देर रात घर लौट रहे युवक को पनसरवा पुल पर गोली मारी गई थी। तुर्कपट्टी पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे भी मिले हैं। देर रात एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव ठाढ़ीभार निवासी सुनील यादव (22) पुत्र दिवंगत सच्चिदानन्द यादव तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर में अपने नाना इंद्रदेव के साथ रहकर उनकी देखभाल करता था। दो भाइयों और एक बहन में बड़ा सुनील नाना के लकवाग्रस्त हो जाने के कारण उनकी जगह एक गन्ना तौल केंद्र पर काम भी करता था। छोटा भाई दीपक 11वीं का छात्र है और बहन शोभा की शादी तुर्कपट्टी थाना के पकड़ी गांव निवासी राजेश यादव से हुई है। बुधवार की शाम को बहन के घर से लौटने के बाद सुनील दुर्घटना में घायल बंगरा निवासी एक व्यक्ति का हालचाल जानने गया था। परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि पनसरवा पुल पर पहले से खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुनील को रोका और सिर में गोली मार दी। हल्ला होने पर जुटे लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से सुनील की बाइक, मोबाइल, चप्पल के अलावा दो खोखे भी बरामद किया। परंतु एक घंटे तक पुलिस इसे सड़क हादसा बताती रही। रात 11 बजे के बाद एसपी अतुल भट्ट, एएसपी लाल साहब यादव तथा सीओ सदर शशिशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।  इस संबंध में एसओ राणा राजेश सिंह ने बताया कि सुनील की पत्नी शीला की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जल्दी ही ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें