फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह छेड़खानी में बढ़ा पॉक्सो एक्ट 

Fri, 29 Jul 2016 11:16 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खड्डा। स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं से सरेराह छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने चारों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। एक आरोपी हिंदूवादी संगठन से जुड़ा है। मामला उजागर होने के बाद संगठन ने उससे किनारा कस लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर में खड्डा के एक स्कूल से पढ़कर लौट रहीं छात्राओं से छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी व दलित उत्पीड़न की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान एक पीड़िता नाबालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई। पकड़े गए चार आरोपियों में से एक आरोपी हिंदूवादी संगठन से जुड़ा है। खड्डा कस्बे समेत आसपास के इलाकों में उसके नाम का पोस्टर भी लगा है। मामला चर्चा में आने के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उससे किनारा कस लिया है। पदाधिकारी अब उसे किसी भी तरह के संबंध की बात से इन्कार कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि एक पीड़िता के नाबालिग होने की स्थिति में चारों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें