फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पलटने से दबकर नर्तकी की मौत, चार घायल

Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। शुक्रवार की शाम को हाटा नगर के पूर्वी छोर पर नहर के पास कसया की ओर से गुजरी आर्केस्ट्रा के कलाकारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें दब कर नर्तकी की मौके पर ही मौत हो गई। साथी कलाकार घायल हो गए। सभी का इलाज के लिए हाटा सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


कुशीनगर की एक आर्केस्ट्रा कसया में प्रोग्राम करने के बाद गोरखपुर जा रही थी। मंच बनी गाड़ी के ऊपर कलाकार बैठे थे। गाड़ी पलटने पंजाब की रहने वाली नर्तकी मानसी दब गई। निकाला गया तो उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया था। साथी कलाकार सपना, मीनू, निभाई और दीपेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोग हाटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के कारण कुछ देर तक हाइवे के एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें