फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने छापा मारा

Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जायजा लेते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के बहोराछपरा गांव में रविवार को राशन की दुकान पर एसडीएम ने अचानक छापा मारा। वहां राशन वितरण और स्टॉक रजिस्टर में खामियां मिलने पर कोटेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि गांव के कोटेदार नंद प्रसाद की दुकान पर रविवार को छापामारी की गई।

वहां उपभोक्ता उषा देवी ने बताया कि उन्हें चार यूनिट के स्थान पर तीन यूनिट का राशन दिया गया। जनार्दन गुप्ता ने बताया कि छह यूनिट के स्थान पर पांच यूनिट, अंत्योदय कार्डधारक रघुनाथ ने प्रत्येक महीने एक किलोग्राम राशन कम मिलने की शिकायत की।

इसी तरह लालती देबी, विजयमल आदि उपभोक्ताओं ने राशन कम मिलने और राशन उठान की पर्ची नहीं देने की शिकायत की। गोदाम में रखे गेहूं व चावल के बोरे की गिनती कर स्टॉक रजिस्टर ये मिलान करने पर कमियां पाई गईं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूजा प्रजापति, अनामिका मिश्रा, करुणा करण चौरसिया, शालिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें