फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने के समय को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान (कुशीनगर)।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग में नमाज पढ़ने के समय को लेकर मंगलवार को दोपहर में अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। विवाद की सूचना पर पहुंची कसया पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिवपुर बुजुर्ग गांव मुस्लिम समाज के देवबंदी और बरेली दोनों ख्याल के लोग रहते हैं। दोनों ख्याल के लोग अलग-अलग समय पर एक ही मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। दोनों ने नमाज पढ़ाने के लिए अलग-अलग मौलवी भी रखा है। पांचों वक्त की नमाज में दोनों पक्ष के समय में करीब आधे आधे घंटे का अंतर रखा गया है। मंगलवार की दोपहर में एक खेमे के लोग जोहर की नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहे थे, नमाज अभी शुरू नहीं हुई थी तब तक दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति पहुंच गया। नमाज पढ़ने के समय को लेकर इस व्यक्ति से बाकी लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद की सूचना किसी ने कसया पुलिस व डॉयल 100 को दे दी। एसओ कसया गजेंद्र राय मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गजेंद्र राय के अनुसार इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें