अमर उजाला ब्यूरो
आटा। आटा स्थित कुहना गांव में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर सीओ सदर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना से पर्दा उठेगा। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
आटा थाना क्षेत्र के गांव कुहना निवासी गंगा प्रसाद पाल का बेटा मुकेश (18) वर्ष ग्यारहवीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार देर शाम यह कहकर घर से निकला था कि दोेस्तों से मिलने जा रहा है। एक घंटे बाद आ जाएगा। जब काफी देर बाद मुकेश घर नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पास पड़ोस में भी मुकेश को देखे जाने की जानकारी ली गई, पर कोई कुछ नहीं बता सका। रिश्तेदारों के यहां भी फोन कर मुकेश के आने की सूचना ली गई, लेकिन वहां भी परिजनों को निराश हाथ लगी। इसी बीच मंगलवार सुबह जब ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गए तो गांव के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर मुकेश का शव लटकता देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने गांव आकर इसकी जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बेटे की मौत की खबर पाकर बदहवास हालत में परिजन भी पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर सीओ उरई अरुण कुमार आटा थाना प्रभारी रामलाल सोनकर के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मामले की छानबीन चल रही है।
फोटो नंबर-9- मृतक की फाइल फोटो
फोटो नंबर-10- जानकारी देता पिता गंगाप्रसाद पाल।
फोटो नंबर-11- रोते बिलखते परिजन।
पेड़ से लटका मिला 11 वीं के छात्र का शव
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दी तहरीर
पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग का मामला
सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
इनसेट-
मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज
थाना पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर मुकेश का शव लटक रहा था, उसके पास से एक मोबाइल भी मिला है, जो मुकेश का बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया हैं। जल्द ही मुकेश की मौत से पर्दा उठेगा।