फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर पांच युवकों पर केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2019 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : self
विज्ञापन
कुबेरस्थान। युवती संग पांच युवकों के छेड़खानी करने का वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया। पीड़ित पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी कुछ दिनों पूर्व रात 8 बजे घर के पीछे नित्य क्रिया के लिए गई हुई थी। बेटी को अकेला पाकर गांव के ही पांच युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोलबंद होकर उसे पकड़ लिए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इसके अलावा उन्ही में से कुछ युवक छेड़खानी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

जब इसकी जानकारी पीड़ित युवती के पिता को हुई तो बुधवार को वह कुबेरस्थान थाने पहुंचा और गांव के ही पांच नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग किया। एसओ रामअशीष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़खानी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
खड्डा। सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव में गोवंश का मांस काटने व बेचने का वीडियों वायरल होने से हिन्दू संगठनों में नाराजगी व्याप्त है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। एसओ संजय सिंह ने बताया कि छानबीन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। वैसे इस पोस्ट को देखकर यह पता नहीं चल रहा है कि तस्वीर कहा की है और कब की है। तस्वीर में कुछ लोगों के चेहरे जरूर दिख रहे हैं, जिनकी पहचान कर पुलिस हकीकत जानने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें