फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा, रुपये सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बीते साल नवंबर महीने में प्रतिबंधित कर दिए गए 500 और 1000 हजार के 18 लाख रुपये के नोट साथ दो व्यक्ति पकड़े गए हैं। पुलिस ने इन्हें वाहनचेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़ी हई रकम सीज करने के साथ ही इसकी रिपोर्ट डीएम और आयकर विभाग को भेज दी गई है। दोनों आरोपी गोरखपुर जिले के निवासी हैं। एसपी यमुना प्रसाद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि एएसपी हर गोविंद मिश्र की देखरेख और सीओ सदर श्रीश चंद्र की अगुवाई में पुलिस की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पडरौना कोतवाली पुलिस नगर में वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। इनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 500 और 1000 के कुल 18 लाख रुपये के पुराने नोट भरे थे। इनमें 500 रुपये के 2800 और एक हजार रुपये के 400 नोट थे।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रतिबंधित पुराने नोट बदलने के लिए गोरखपुर से पडरौना, खड्डा होते हुए नेपाल जा रहे थे। बरामद नोटों को स्पेसीफाइड बैंक नोट्स एक्ट के तहत सीज कर दिया गया और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए आयकर विभाग एवं डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में जमाल अहमद निवासी हजारीपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गोरखपुर और परवेज आलम निवासी बड़े काजीपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर शामिल हैं। नोट के साथ दोनों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई अरुण कुमार चौबे, संजय कुमार मिश्र, कांस्टेबल दिनेश यादव, राजेश कुमार चौहान, रणविजय सिंह, सत्यनारायण राय, अमित सिंह, अमित चौधरी, शिवानंद, मिथिलेेश सिंह और चंद्रभान वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें