फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला को जड़ा थप्पड़, विरोध किया तो डंडों से पीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसकर महिला को जड़ा थप्पड़, विरोध करने पर किया डंडों से हमला
दो नामजद सहित आठ युवकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की मोतीबाग कॉलोनी में कार और बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर महिला की डंडों से पिटाई कर दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो लोगों को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आदर्श नगर की मोतीबाग कॉलोनी निवासी अंजली ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी कालोनी के ही आसू के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी आसू अपने करीब छह-सात अन्य साथियों के साथ कार व बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और घर में घुस गए। आरोपियों के हाथों में डंडे और बिंडे थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी आसू ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और उस पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य परिजन व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी आसू व विकास नगर निवासी विनय कुमार को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
शराब की बोतल न देने पर कारिंदे का पीटा :
अंबाला के गांव सरधाड़ी की टपरियां निवासी गिन्नी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छप्पर क्षेत्र के गांव कुलचंदू में शराब के ठेके पर कारिंदा है। रोजाना की तरह 18 जून की रात को भी वह ठेके पर बैठ शराब बेच रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे गांव लवाणी निवासी सतनाम ठेके पर आया। आरोपी ने उससे शराब की एक बोतल मांगी। लेकिन उससे पहले पैसे देने की बात कहीं। लेकिन आरोपी बिना पैसे दिए शराब की बोतल मांग रहा था। जब उसने शराब की बोतल देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें