फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के हमले में वृद्ध की मौत, दो घायल

Thu, 29 Nov 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Stray cattle
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के दुबौली गांव के सीवान में गुरुवार को छुट्टा पशुओं के हमले में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बचाव में पहुंचे दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर पशु हटे।

 

गांव के लोगों ने बताया कि कुसम्हा के दुबौली गांव निवासी 70 वर्षीय जद्दू पुत्र सवारु गुरुवार की सुबह गांव के सीवान में खेत की निगरानी करने गए थे। उसी दौरान सीवान में घूम रहे छुट्टा पशुओं ने जद्दू पर हमला कर दिया। उसी दौरान बचाव में पहुंचे गांव के 34 वर्षीय राजकुमार यादव और 33 वर्षीय सुनील कुशवाहा को भी पशुओं ने घायल कर दिया।

विज्ञापन

 

खेतों की ओर गए लोग दौड़े तो पशु दूसरे गांवों के सीवान की ओर चले गए। घायलों को निकट के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इधर बुजुर्ग के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सिंह ने मौके पर पहुंच गए और लोगों से घटना की हकीकत जानी। गांव के लोगों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर जंगल में छोड़वाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें