फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी अनजुड़ी बसावट योजना में लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलान्यास के छह माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने किया था शिलान्यास, सड़क को करना था चौड़ा
नैका छपरा से जुड़ौनिया मार्ग के लिए 94.22 लाख रुपये स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अनजुड़ी बसावट योजना के तहत स्वीकृत हुए सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के छह माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। यह मामला कसया क्षेत्र के नैका छपरा से जुड़ौनिया संपर्क मार्ग का है। इसका शिलान्यास प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 13 मार्च 2021 को किया। शिलान्यास का शिलापट्ट सड़क के किनारे शोपीस बना हुआ है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी का प्रांतीय खंड है। विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी अनजुड़ी बसावट योजना के तहत (2020-21) के तहत नैका छपरा-जुड़ौनिया मार्ग के चौड़ीकरण व पिच के लिए 94.22 लाख रुपये स्वीकृत हैं। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था शिलान्यास के छह माह बाद भी काम शुरू नहीं करा पाई है। जबकि इस सड़क का पिच के साथ चौड़ीकरण किए जाने की स्वीकृत लंबाई सिर्फ 1.10 किलोमीटर ही है। इस संपर्क मार्ग से जुड़ौनिया, अमरपुर, नैका छपरा, मदरहां, नरकटिया, महुअई, तुर्कवलिया, नकहनी, बैदौली महुआडीह सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

2.50 मीटर से 3.75 मीटर चौड़ा होगा संपर्क मार्ग
पीडब्ल्यूडी की मानें तो नैका छपरा से जुड़ौनिया संपर्क मार्ग की वर्तमान में चौड़ाई ढाई मीटर है। इसे अनजुड़ी बसावट योजना के तहत निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है। इसकी चौड़ाई 3.75 मीटर की जाएगी। पटरी भी बगल में दो-दो मीटर की होगी।
बोले स्थानीय लोग
नैका छपरा से जुड़ौनिया संपर्क मार्ग से जुड़े लोगों में शामिल ग्राम प्रधान नैका छपरा रविंद्र यादव, जगदीश सिंह, रमेश, डीएच सिंह समेत अन्य लोगों का कहना है कि यह संपर्क मार्ग महत्वपूर्ण है। अगर सड़क बन जाती है तो तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सहज हो जाएगा। शिलान्यास के बाद उम्मीद थी कि जल्द कार्य शुरू नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ने की वजह से सड़क का निर्माण बाधित रहा। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। सड़क के चौड़ीकरण में मिट्टी की जरूरत होगी। बरसात में मिट्टी नहीं मिल पा रही है। बरसात बाद काम शुरू हो पाएगा।
- हेमराज सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें