कांग्रेस सरकार के कार्यों को भी अपना बता रही भाजपा सरकार
कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने रविवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों को भी भाजपा सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण कराएं।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार के किए गए विकास कार्यों उद्योग, कल कारखानों को मौजूदा भाजपा की सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों बेचने का कार्य कर रही है । इस सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। मौजूदा भाजपा की सरकार किसानों का दमन करने की नीति अपना रही है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मनीष जायसवाल मंटू, धनंजय सिंह पहलवान, प्रमोद पांडेय, सुरेश मणि त्रिपाठी, अंशु मणि, वाजिद अली, जाहिद, नवीज आलम, जयप्रकाश मल्ल, गुड्डू मल्ल, लालबाबू चौधरी, शमशेर मल्ल, मोहम्मद जहीरुद्दीन, प्रिंस कुमार, एकलाख आदि मौजूद थे।