भयंकर ने लाला को दी पटखनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान(कुशीनगर)। क्षेत्र के भूपसागर पोखरे के पास रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के मौके पर दंगल और मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ के पहलवानों के पहलवानों ने अपने-अपने दांव आजमाए।
दंगल का शुभारंभ कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया। दंगल में गोरखपुर के मनोज ने मऊ के विकास को, मऊ के भयंकर ने भटनी के लाला को , भरौता के विकास यादव ने रुद्रपुर के विशाल को पटखनी दी। इसी तरह गोविंद ने फरमान को, सिंटू ने अभिनाश को, महाप्रताप ने उत्तम को, मनोहर ने राकेश को, शैलेश ने ओमप्रकाश को, जितेंद्र ने रोहित को पटखनी देकर अपने-अपने मुकाबले जीते। आयोजक सुरेंद्रनाथ तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। दंगल के दौरान ही क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का भूप सागर पोखरे में विसर्जन किया। इस दौरान डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, दुर्गा दयाल तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, मुकेश नाथ तिवारी, मदन गिरी, डॉ. पीके विश्वास, डॉ. पीके प्रजापति, सिपाही लाल, राजीव पांडेय, जनार्दन मिश्रा, दिनेश तिवारी, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कुबेरस्थान पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे।