पिटाई के मामले में छह पर केस दर्ज
बदुरांव गांव में एक व्यक्ति की हुई थी पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव बदुरांव निवासी एक व्यक्ति को विशेष समुदाय के युवकों ने जुलूस निकालने से मना करने पर पीटकर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पंकज राय की तरफ से पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया था कि मुहर्रम के दिन कुछ युवा दरवाजे पर जबरिया तासा, ढोल और हथियार आदि लेकर नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें मना किया गया, लेकिन नहीं मानें तो इसका वीडियो बनाने लगे। इससे नाराज युवाओं ने उन्हें लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि बदुरांव गांव में जुलूस के दौरान हुई मारपीट के मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।