फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने की प्रेस वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाटो है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से भाजपा कर रही ब्रांडिंग : ब्रह्माशंकर
- पूर्व मंत्री और सपा ने प्रेस वार्ता में लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से भाजपा अपनी ब्रांडिंग कर ही है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सपा की देन है, जिसका प्रधानमंत्री लोकार्पण कर श्रेय लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सोमवार को कहीं। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मंत्री रहते एयरपोर्ट निर्माण के लिए दिल्ली में हुई केंद्रीय उड्डयन मंत्रायल की बैठक में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। यही भाजपा की सरकार ने एयरपोर्ट बनाने से मना कर दिया था। उसी समय यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा को कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 199 करोड़ रुपये का बजट देकर वर्ष 2016 में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ किया था। जिला प्रशासन व उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। दुर्भाग्य से 2017 में सरकार नहीं रही और भाजपा की सरकार आ गई। उन्होंने कहा कि एक साल से एयरपोर्ट बनकर तैयार है। लोकार्पण के नाम पर चुनावी जनसभा होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यहां से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, अरब और बौद्ध देशों में नियमित उड़ान सेवा शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें