फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में कलाकारों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से कलाकारों का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को पार्टी की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें कला के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और झारखंड के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी की कला और कलाकारों के प्रति सकारात्मक सोच रही है। आजादी के बाद से ही कला संस्कृति और कलाकारों के साथ खड़े रहे हैं। इसके बाद कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कलाकारों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक अनीष सोनी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उभरती प्रतिभाओं को निखरने के लिए मंच मिलता है। कलाकारों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने में पार्टी हर समय मदद के लिए तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
अभिनय के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मकसूद अहमद बास्तवी, सुहैल रजा, उमेश पाठक, जियाउल हक, शाहजहां, विनय कुमार, शप्पू शस्त्री और राइटिंग सिंगर में अशोक देहाती, श्रीकांत कुशवाहा, निर्देशन के क्षेत्र में निसार सिद्दीकी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें