फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई अड्डे का भवन हैंडओवर किया
विज्ञापन

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंपा गया
हवाईअड्डे पर राइट्स ने रनवे से लेकर एटीसी बिल्डिंग का कराया है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर में नवनिर्मित भवनों को प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपा। अब हवाई अड्डे से जल्द उड़ान शुरू कराने के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर में राइट्स कंपनी ने 3200 मीटर लंबा रनवे, 21 किलोमीटर में बाउंड्रीवाल, अपरन, एटीसी बिल्डिंग, फायर बिल्डिंग समेत कई अन्य भवनों को निर्मित कराया है। इन नवनिर्मित भवनों को राइट्स ने प्रदेश सरकार को सौंपा। इस पर प्रदेश सरकार ने नवनिर्मित भवनों व संसाधनों को बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे के डायरेक्टर एके द्विवेदी को जिला मुख्यालय पर एडीएम विंध्यवासिनी राय ने सौंप दिया। इसके पहले प्रदेश सरकार हवाई अड्डे की भूमि भी भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंप चुकी है। इस एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे पर जो भी संसाधन नवनिर्मित कराए थे, वह सभी भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को मिल चुके हैं। अब कुछ शेष नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें