आंदोलनकारी की सेहत बिगड़ी, धरना जारी
तमकुहीराज-अहिरौलीदान सड़क के पुनर्निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। भुलिया बाजार में तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने की अगुवाई कर रहे मोहन तिवारी की तबियत बुधवार को बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार किया।
सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में अगुवाई कर रहे मोहन तिवारी की तबियत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पीएचसी की टीम ने परीक्षण किया, उन्हें तेज बुखार था। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें धरना छोड़कर अस्पताल जाने की सलाह दी। लेकिन वह धरनास्थल छोड़ने को राजी नहीं हुए। धरने में जाकिर हुसैन, ओमप्रकाश मिश्र, नसीरूद्दीन अंसारी, विनोद, जावेद, रामचंद्र प्रसाद, सलमान खान, जोगिंद्र ठाकुर, सिराजुल खान आदि मौजूद थे।