फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। सालिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेजा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार की रात किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित घोठे पर मवेशी का दूध निकाल रही थी। इसी दौरान युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने एतराज किया तो छोड़ दिया। दूध लेकर घर लौट रही किशोरी को रास्ते में युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवक भाग गया। रविवार को किशोरी की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। सालिकपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें