फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से आजिज युवक फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कलह से आजिज युवक फंदे से लटका
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री का कार्य करता था युवक
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बे में बिजली मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने गृह कलह से तंग आकर मंगलवार रात घर में फंदे से लटकर जान दे दी।
सेवरही नगर पंचायत के स्वर्णनगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय शंभू वर्मा कस्बे में बिजली मिस्त्री का काम करते थे। बताया जाता है कि उसके परिवार में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर नोकझोंक होती थी। मंगलवार देर शाम गृह कलह से तंग शंभू अपने कमरे में फंदे से लटक गया। परिवार के लोग कुंडे से लटका शंभू का शव देखकर सन्न रह गए। वह परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। वह पत्नी के अलावा पुत्र बंटी वर्मा (13), अंशु वर्मा (11) व पुत्री ज्योति वर्मा (9), प्रिया वर्मा (7) को छोड़ गया है। इस
विज्ञापन

घटना की खबर थोड़ी ही देर में कस्बे में फैल गई। मौके पर पहुंचे सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मिश्र व एसआई संदीप कुमार यादव ने युवक को सेवरही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, स्वर्णकार समाज के नगर अध्यक्ष अनूप सोनी, विजय कुमार वर्मा आदि अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें