फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की दुकान से 92 पेटी शराब और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
92 पेटी शराब और नकदी चोरी
विज्ञापन

तरयासुजान थानाक्षेत्र के भुलिया बाजार में स्थित है दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के भुलिया बाजार में स्थित देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 92 पेटी शराब और 58 हजार रुपये नकद चुरा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

तरयासुजान थानाक्षेत्र के भुलिया बाजार में लक्ष्मण गुप्ता की देसी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे में लगे ताले की कुंडी को तोड़कर 92 पेटी शराब व 58 हजार रुपये नकद चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह किसी ने दुकान की ताला टूटने की सूचना दी। दुकान पर मुनीम योगेंद्र ठाकुर पहुंचे। अंदर गए तो शराब की पेटी व नकदी नहीं थी। उन्होंने इसकी जानकारी तरयासुजान पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसआई विनय ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। इस संबंध में एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें