फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 21 लोग मिले कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 21 लोग मिले कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन

- एक्टिव केस की संख्या 207 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले में रविवार को 21 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिलेे। इनमें सर्वाधिक लोग पडरौना क्षेत्र के निवासी हैं। इन्हें लेकर एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 207 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि रविवार की शाम तक 5,322 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि 3,477 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3,456 निगेटिव और 21पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में मोतीचक क्षेत्र से दो, फाजिलनगर से दो, पडरौना से आठ, सेवरही से एक, हाटा से एक, खड्डा से दो, रामकोला से दो और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं। इन्हें लेकर जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 207 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 10,5100 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 558 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 348 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 58.84 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें