फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण 21-19-23

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 44 केंद्रों पर 11052 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। कोरोना महामारी की तीसरी लहर संभावित है। इसमें संक्रमण क्षमता दूसरी लहर से अधिक बताई जा रही है, जिसका ज्यादा दुष्प्रभाव बच्चों पर बताया जा रहा है। बावजूद इसके कोविड से बचाव को लेकर कोई सतर्कता नहीं दिख रही है। शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगी रही, लेकिन न तो ज्यादातर लोग मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते देखे गए। शनिवार को जिले भर में 44 केंद्रों पर 11052 लोगों को टीका लगाया गया। जनपद में शनिवार को टीकाकरण के लिए 44 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 11052 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दिन 18 साल से अधिक आयु के 5697 लोगों को पहला और 948 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक आयु के 508 लोगों को पहला तथा 945 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक आयु के 2461 लोगों को पहला तथा 24 को दूसरा टीका लगाया गया। इसी तरह 45 साल से अधिक आयु के 336 लोगों को पहला एवं 133 को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन सभी केंद्रों को मिलाकर 9002 लोगों को पहला व 2050 को दूसरा टीका लगाया गया। इस तरह कुल 11052 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दिन 390 कोविशील्ड एवं 589 वॉयल कोवैक्सीन की खपत हुई। किसी भी केंद्र पर कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं देखा गया।
विज्ञापन

सिकटा में 550 लोगों का हुआ टीकाकरण
कठकुइयां। पडरौना क्षेत्र के सिकटा स्थित पूर्वांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में कोरोना रोधी टीका लगाया गया। सी ए सी प्रभारी डॉ सतीश चन्द्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाकर कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु 550 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाया।इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य आर के श्रीवास्तव, कुबेर स्थान सी ए सी के अमीत श्रीवास्तव,साहीना खातुन अनामिका श्रीवास्तव,सोमा कपुर, अंजनी शर्मा, श्वेता पाण्डेय,सालू विक्टोरिया, संगीता,नीलम पाल, बबीता रविशंकर तिवारी, सहित विद्यालय के शिक्षक सत्येन्द्र पाण्डेय,शशी श्रीवास्तव, सुष्मिता पटेल लालजी यादव, सुभाष पटेल, गिरजेश,किशन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें